No icon

24hnbc

छत्तीगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर अमित भारद्वाज की काली करतूत

छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक डायरेक्टर अमित भारद्वाज की काली करतूत सामने आ रही है जिन्होंने हाल ही में एक हॉरर फ़िल्म “आँखी” का निर्माण किए है, जहाँ बिलासपुर एवं जांजगीर जिले से अभिनेता,अभिनेत्री के बतौर दूसरी लीड के रूप में अरुण गोयल एवं अनुपम रत्नाकर को अपने फ़िल्म में काम करने के लिए लिए थे डायरेक्टर के द्वारा यह भूमिका आपसी संबंध के वजह से दी गई थी साथ ही कम मानदेय में अभिनेत्री के चयन के लिए जिम्मेदारी अभिनेता को दी गई थी, ज्ञात हो की फ़िल्म में अभिनेत्री का मानदेय देने के लिए डायरेक्टर के द्वारा स्वीकार किया गया था उक्त भूमिका के साथ शूटिंग भी करवाई गई।साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त हुई है फ़िल्म के शूटिंग में प्रोडक्शन में डायरेक्टर की टीम, स्पॉट, कॉस्ट्यूम में कोई भी ज़िम्मेदार टीम कौन है किसी का पता नहीं चला इसके बाद भी 

दोनों कलाकारों ने अपनी भूमिका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाई।
फ़िल्म क्लाइमैक्स पूर्ण होने के कुछ दिन बाद अभिनेता को डायरेक्टर का फ़ोन आता है, कहते है फ़िल्म से मैंने प्रोड्यूसर को निकल दिया और उनका लगाया हुआ पैसा वापस कर दिया इसलिये फ़िल्म का गाने नहीं कर पाऊँगा फ़िल्म को Youtube में डालूँगा अभिनेता के द्वारा कहा गया था इस स्थिति में प्रोडक्शन में कैमरा आपके पास है रही बात कोरियोग्राफ़र की उनका मानदेय देने के लिए अभिनेता के द्वारा स्वीकार किया गया परंतु डायरेक्टर का यही बात रहा गाने का पूरा खर्चा उठा लो फिर हीरो के द्वारा गाना शूटिंग के लिए मना कर दिया गया तत्पश्चात
   बड़ी दुख की जानकारी प्राप्त हो रही है कि डायरेक्टर द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना, बिना सहमति एवं बिना उचित कारण बताए हीरो हीरोइन को फिल्म से निकाल दिया गया तथा दोनों कलाकार की जगह किसी अन्य कलाकार को ले लिया। यह कार्य पूरी तरह अन्यायपूर्ण, अमर्यादित एवं फिल्म इंडस्ट्री के नियमों के विरुद्ध नजर आ रही है।
   डायरेक्टर अमित भारद्वाज की इस कृत्य से कलाकार की छवि को भारी नुकसान पहुँच सकती हैं
    मिली जानकारी अनुसार कलाकारो ने अनुशासनहीनता नहीं की, फिर भी इस प्रकार कलाकारो को फ़िल्म से अलग  करना घोर अन्याय है!
सवाल यह खड़ा हो रही है:-
यदि डायरेक्टर के पास फ़िल्म का गाना शूटिंग करने के लिए पैसा नहीं था, फिर कलाकार बदलने एवं कलाकार बदलकर फिर से शूटिंग करना कैसे सुनिश्चित किया गया ?
देखना यह होगा की छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री के पदाधिकारीगढ़ इस कृत्य पर क्या कार्यवाही करते हैं! 
       और भी जानकारी जल्द ही कलाकारो के बीच लाइव इंटरव्यू में प्राप्त हो सकती हैं ।