24hnbc
इंडियन कॉफी हाउस ईमानदार टैक्स देने वाला
- By 24hnbc --
- Monday, 09 Mar, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 10 मार्च 2026।
होटल उद्योग में जीएसटी चोरी के साथ एक बात समझ आती है कि इस क्षेत्र में सहकारिता के आधार पर वर्षों से संचालित इंडियन कॉफी हाउस ही एक ऐसा संस्थान है जो एक फिल्टर कॉफ़ी की कीमत₹32 जीएसटी सहित से लेकर बिल कितना भी बड़ा हो तत्काल निकाला जाता है। अर्थात जीएसटी के मामले में कोई कपट नहीं यही कारण है कि आठवें जीएसटी दिवस समारोह के मौके पर आयुक्त जीएसटी ने इस संस्था को प्रशस्ति पत्र दिया। जबकि किसी भी शहर के अन्य रेस्टोरेंट या होटल पर ध्यान दें बिल न काटना उनकी फितरत है।


