24hnbc
क्विंटल में बिकी है गुजिया
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 मार्च 2026।
होली में मिठाइयों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली मिठाई गुजिया मुख्यतः बुंदेलखंड क्षेत्र की यह मिठाई छत्तीसगढ़ में भी धूम मचाती है। अंदाज लगते हैं कि होली के लिए कितना बिका होगा। विद्यानगर क्षेत्र की एक छोटी सी दुकान जो मीठा और नमकीन का ट्रेडिंग करती है ने बताया कि होली में डेढ़ क्विंटल भुजिया बची और 50 किलो का ग्राहक वापस चला गया।
बाजार में इस बार ₹200 किलो से लेकर₹400 किलो तक की गुजिया बेची गई अंदाज लगे कि पूरे शहर गुजिया के प्रेमीयों ने इस मिठाई को कितना पसंद किया। होली दारू की बिक्री के आंकड़े तो सरकारी तौर पर उपलब्ध हो जाते हैं पर मिठाई और नमकीन का बाजार कितने लाख करोड़ का होता है यह कोई नहीं बताता।


