24hnbc
उच्च शिक्षित कर्मचारी का भी नियोक्ता कर रहा शोषण
- By 24hnbc --
- Monday, 08 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 9 सितंबर 2025।
डमी ऐडमिशन, नियम विरुद्ध कोचिंग संचालन करने वाली बिलासपुर की कोचिंग संस्थानों से अब एक और समस्या अब श्रम आयुक्त के कार्यालय में पहुंच रही है कर्मचारियों का वेतन न देने का मामला। हाल ही में शिव टॉकीज रोड स्थित एक कोचिंग संस्था के खिलाफ यहां कार्य करने वाली काउंसलर, कैरियर गाइड ने शिकायत की है कि संचालक उसका वेतन नहीं दे रहा है जहां शिकायत करता ने स्वयं अपना पक्ष रखा वही कोचिंग की ओर से अधिवक्ता ने नियोक्ता का पक्ष रखा है। इसके पहले बड़े नामधारी जैन इंटरनेशनल स्कूल के तीन शिक्षकों ने वेतन और पीएफ ना मिलने पर सहायक श्रम आयुक्त के पास शिकायत की थी आवेदक के पक्ष में आदेश आने के बाद स्कूल प्रबंधन उच्च न्यायालय तक गया पर शिक्षक के पक्ष में दिया गया निर्णय यथावत रहा।


