24hnbc
मिन्ट के बाद अब योएक्स (yoex) भी भागा
- By 24hnbc --
- Saturday, 06 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 7 सितंबर 2025।
योएक्स बिजनेस प्रेजेंटेशन नाम की कंपनी तो 4 महीने में ही भाग गई। समझ के पार है कि मध्यमवर्गी लालच परिवारों को बर्बाद कर रहे हैं।₹1000 लगाये और 30 दिन में 1332 रुपए हो जाएगा। 180 दिन में 6033, 365 दिन में 38269 क्या लुभावना आंकड़ा है।
लोगों ने अपने बच्चों की फीस, दवा का पैसा यहां तक की कर्ज लेकर योक्स में लगा दिया और 1 साल में ₹1000 का ₹38269 बना कर देने वाली कंपनी 120 दिन में ही भाग गई। जिन्होंने पैसा लगवाया था जो दो हाथ की आठ उंगली में सोने की मोटी अंगूठी, सफारी, ब्लेजर आई कार्ड का दिखावा करके टेबल ठोक ठोक कर परिवारों की जिंदगी बदलने का दावा करते थे। अब योएक्स की साइड बंद होने के बाद शहर से ही भाग गए हैं। सबसे बड़ी बात निवेदक कानूनन अपराधी है क्योंकि उसने गैर कानूनी तरीके से डॉलर खरीदा और डॉलर को योएक्स में इनवेस्ट किया। भारत जैसे देश यहां म्युचुअल फंड भी वादे के अनुरूप रिटर्न नहीं देता 22 से 24 के बीच एक करोड़ से ज्यादा रिटेल सटोरियों को 93% का घाटा हुआ है और हर औसत ट्रेडर को ₹200000 का घाटा हुआ है। ऐसे में 30 दिन में 1000 का 1332 और 365 दिन में 38269 करने वाली कंपनी पैसा एकत्र करके भागने के लिए ही आती है। 4 महीने में बिलासपुर का लगभग 20 से 40 करोड़ गायब हो गया यह कम अभी जारी रहेगा।


