ट्रेड का गंदा खेल
छत्तीसगढ़ से पुणा वाले ले जाएंगे करोड़
- By 24hnbc --
- Thursday, 04 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 सितंबर 2025।
जीएसटी में छुट की घोषणा के बावजूद छत्तीसगढ़ का बाजार गुलजार नहीं होगा कारण मल्टी लेवल मार्केटिंग, ब्लॉकचेन और ट्रेडिंग के प्लान के अनुसार अगले 6 महीने में छत्तीसगढ़ क्षेत्र से कम से कम 100 करोड़ का कलेक्शन थे ट्रेड कंपनियां ले जाएगी। 2025 में अब तक ही इसी तरह की दो कंपनियां डूबी है। एक का नाम मिस्टर मिन्ट और दूसरे का इंफिनिटी बीकॉम फाइनेंशियल सर्विस था एक और कंपनी अपनी अंतिम सांस ले रही है। मुख्य बात यह है कि ये सब कंपनियां महाराष्ट्र पुणे में अपना ऑफिस बनती है। हर एक पर्द के पीछे एक बड़ा पर्दा है जो किसी को दिखाई नहीं देता है। बड़ा पर्दा तो सेबी में पंजीकृत है फर्जी पर्दा नहीं है कहता है प्रारंभ से पंजीकृत नहीं हो सकते एक लिमिट तक आने के बाद ही पंजीयन होता है उसे लिमिट तक पहुंचने के पहले ही कंपनी बाइंडप कर जाती है।
निवेश की शुरुआती लोगों को कुछ फायदा होता है बाद में तो सबका निवेश डूबता ही है पुणे बेस्ड इन ठग कंपनीयों ने छत्तीसगढ़ में यदि अपने बिजनेस पार्टनर और बिजनेस फ्रेंचाइजी माध्यम से बड़ी मात्रा में पैसा उठा लिया तो आम आदमी का त्यौहार ही खराब हो जाएगा। फसा डूबा पैसा वापस किसे मिलता है इस पूरे अपराध का महत्वपूर्ण बिंदु यही है। शॉर्टकट इनकम के इस खेल में जो करोड़ों रुपए लगता है उसमें से 50% पैसा बेईमानी, भ्रष्टाचार, सरकारी तंत्र की लुट से जाता है। इस पैसे को वर्दी वाले लगते हैं यदि कंपनी ने गड़बड़ी की तो शाम, दाम, दंड, भेद, हुककुक, धमकी चमकी यहां तक की बीवी बच्चों का अपहरण तक का दबाव डालकर रुपए लाभ सहित निकाल लिए जाते हैं। यह रकम दो करोड़ भी हो सकता है 20 करोड़ भी हो सकता है। आम जनता ठगी का शिकार होती है इतना ही नहीं कई वर्दी धारी तो फर्जी कंपनियों को प्रोटेक्शन भी देते हैं बदले में प्रोटेक्शन मनी लेते हैं यह मायाजाल बस्तर से लेकर रायपुर, बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर, जयपुर सभी जगह फैला है।


