No icon

24hnbc

मैराथन में 1 लाख का इनाम पर, कैफे में नहीं दी नौकर की 20,000 की तनख्वाह। वह रे स्वामी जी....

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 सितंबर 2025। 
खेल दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय मैराथन आयोजित कर के पूरे शहर में पोस्टर लगाने वाले स्वामी महाराज का एक ऐसा शिकायत सामने आया है जो कहीं से भी उनकी और जिन जनप्रतिनिधियों की फोटो का इस्तेमाल अपने निजी कार्य के लिए किया शोभा नहीं देता। इन पोस्ट में बिलासपुर के आईजी से लेकर बहुत से प्रशासनिक अधिकारियों की फोटो है। प्रकाश और प्रमोद नाम के दो युवाओं ने हमें बताया कि इन स्वामी जी ने अपोलो सिटी डिस्पेंसरी के पास अपने कैफे में नौकरी कराई ₹20000 पारिश्रमिक का वादा किया और रात को शराब के नशे में धूर्त आकर 2:00 बजे खाना बनवाया पर वेतन नहीं दिया और वेतन मांगने पर चमकता धमकाया कहा मैं शासकीय नौकर हूं। बड़े लोगों से मेरा संबंध है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी जी राज्य सरकार के उसी विभाग से वेतन प्राप्त करते हैं जिसका काम श्रमिकों के हितों की रक्षा करना है। स्वामी जी श्रम कल्याण विभाग में लेबर इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत बताए जाते हैं। श्रमिक के इस शोषण में नगर निगम के एक अधिकारी की भूमिका भी है।
 
 
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)