No icon

24hnbc

नेटवर्क मार्केटिंग बैठक पर पुलिस का छापा कोई नहीं बनता शिकायतकर्ता, लालच में डूब रहा मेहनत का पैसा

24hnbc.com 
बिलासपुर, 31 अगस्त 2025। 
आज नेटवर्क मार्केटिंग और क्रिप्टो कॉइन की एक बैठक पर सिविल लाईन थाना पुलिस ने कार्यवाही की क्रिप्टो थ्रू नेटवर्क मार्केटिंग ब्लॉकचेन की यह बैठक अग्रसेन चौक के एक होटल में चल रही थी बताई जाती है। एलजी नेस कंपनी का नाम और ओरिजिन टोकन का नाम है। ऐसा अंदेशा जताया जाता है कि किसी प्रतिस्पर्धी ने ही बैठक की शिकायत कर दी होगी हमने कुछ ही दिन पूर्व मिस्टर मिन्ट के डूब जाने पर बड़ा समाचार प्रकाशित किया था। किस-किस वर्ग क्षेत्र के अनुमानित डूबंत रकम का भी जिक्र किया था। करोड़ों रुपए डूब जाने के बावजूद कोई निवेशक गुप्त भोगी क्यों नहीं आया का भी कारण बताया और फिर एक नई कंपनी व्हीएसटी जो स्वयं को मिस्टर मिन्ट का रिप्लेसमेंट बताती है का भी जिक्र किया। बिलासपुर ही नहीं छत्तीसगढ़ के छोटे-छोटे जिलों मैं भी क्रिप्टो थ्रू नेटवर्किंग मार्केटिंग का खेल चल रहा है युवा इसी स्कीम के तहत बड़ी संख्या में विदेश भ्रमण भी करते हैं गोवा वगैरा तो ओछी बात हो गई है।