No icon

24hnbc

दयालबंद क्षेत्र की नई समस्या

24hnbc.com 
बिलासपुर, 26 अगस्त 2025। 
दयालबंद क्षेत्र कई कारणों से लाइमलाइट में रहता है और ये सब कारण नकारात्मकता से भरे पड़े हैं। क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों की संख्या काफी है और कोचिंग में पढ़ने वाले युवा बाहरी हैं। स्थानीय युवाओं को ठल्हा पंथी का चस्का लग गया है और ठल्हा पंथी की आड़ में बेजा वसूली का गिरोह भी सक्रिय है।
गाड़ी दो पहिया से एक छोटा सा फेस (धक्का) लगने या लगा देने के बाद ठल्हा ग्रुप सक्रिय हो जाता है और अकेले छात्र या युवक पर वहन रिपेयरिंग के नाम पर रकम की डिमांड करने लगता है। यदि रकम मिल गई तो बढ़िया और नहीं मिली, पीड़ित युवक ने स्थानीय मदद बुलाई तो यह उडंत युवा समूह अचानक हमलावर होकर मारपीट करके भाग जाते हैं। पीड़ित युवा की परेशानी यह होती है कि वह पीटने वाले, गाली देने वाले युवाओं को नाम से जानता ही नहीं। त्योहारों का सीजन प्रारंभ हो रहा है ऐसे में चाक चौराहे पर ठल्हा युवा के समूह पर ग्रस्त के माध्यम से ही नियंत्रण रखा जा सकता है। जानकार बताते हैं कि इन उडंत युवा समूह को पेशावर नामजद असामाजिक तत्वों का संरक्षण भी हासिल है।