No icon

24hnbc

पन्ना में तीन दिन चली हीरे की नीलामी

 

पन्ना  । रत्नगर्भा पन्ना की उथली खदानों से मिले हीरों की तीन दिन नीलामी की गई। नीलामी में स्थानीय हीरा व्यापारियों के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रांतों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। हीरा नीलामी में तीन दिन में एक करोड़ 65 लाख 07 हजार 913 रुपये के 74 नग हीरे नीलाम हुए। इनमें सबसे बड़ा जैम क्वालिटी का 14.98 कैरेट का हीरा मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। उसे खरीददारों ने 60 लाख 60 हजार रुपये से अधिक की बोली लगाकर खरीदा।हीरा कार्यालय पन्नाके हीरा अधिकारी ने बताया है कि नीलामी तीन से पांच दिसंबर तक तीन चरणों में हुई। नीलामी में कुल 74 नग हीरे 129.83 वजन के एक करोड़ 65 लाख 07 हजार 913 रुपये के बिके।इन तीन चरणों में हुई नीलामी

3 दिसंबर : 73 नग हीरे 97.40 वजन के रखे गए व 22 नग हीरे 35.05 वजन के कुल 38 लाख 89 हजार 443 रुपये के बेचे गए।

4 दिसंबर : 69 हीरे कुल 76.51 वजन के रखे गए व 20 नग हीरे 22.34 वजन के कुल 8 लाख 28 हजार 501 रुपये के बेचे गए।

5 दिसंबर : 61 नग हीरे 72.44 वजन के रखे गए व 32 नग हीरे 72.44 वजन के कुल एक करोड़ 17 लाख 89 हजार 969 रुपये के बिके।