मुआवजा की मांग पर अड़े परिजन
अपोलो एपीएल कंपनी में एक और मजदूर की मौत
- By 24hnbc --
- Tuesday, 24 Sep, 2024
24hnbc.com
बलौदाबाजार , 25 सितंबर 2024। समाचार संकलन जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार जिला सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिंगनी जहा पर ए पी एल अपोलो कंपनी स्थित है जहा पर लगातार कार्यरत मजदूर की दुर्घटना से मौत हो रही है,जिसकी जानकारी शासन प्रशासन एवम मृतक की परिजन को दिए बगैर मृतक मजदूर के ,शव को कंपनी से बाहर निकाल कर कही,प्राइवेट अस्पताल,में तो कही मर्चरी में रख दिया जाता है,ऐसी घोर लापरवाही पर न ही शासन प्रशासन की और नही जन प्रतिनिधि की कोई कार्यवाही की पहल नजर नहीं आती ।जिससे लोगो के मन में प्रश्न खड़ा होता है? की क्या लचर कानून व्यवस्था है,आम लोगो के ऊपर शक्ति से कार्यवाही, वहीं कंपनी के ऊपर कोई शक्ति से कार्यवाही हीं करते,वही मृतक रावेंद्र यादव के परिजन ने जानकारी देते हुए कहा की मेरे भाई रवींद्र की एक 3 वर्ष के बच्चे है। जो दो माह पूर्व ही अपोलो कंपनी में कार्य करने के लिए बिलासपुर जिला ,थाना पचपेड़ी ,ग्राम से निकल कर रिगनी ए पी एल कंपनी में कार्य करने आए थे ।जिनकी मृत्यु की जानकारी शाम 6,30 बजे उनके दोस्त कार्यरत मजदुर रामू के द्वारा दिया गया ,जानकारी मिलने पर परिजन 1 करोड़ की मुवावजा पर अड़े है,जिनकी समर्थन को शिव सेना एवम क्रांति सेना पहुंचे हुए है,जिसमे क्रांति सेना प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल ने शासन प्रशासन की मिली भगत कर छत्तीसगढ़ की सभी कम्पनी को सह दिया जा रहा,है,जिसकी वजह से कंपनी आम मजदूर की जीवन के साथ खिलवाड़ करते आ रहे है,साथ में मृतक के शव के साथ अमानवीय व्यवहार करते है,जिनकी क्रांति सेना घोर निंदा करती है,साथ में जब तक परिजन की मांगे पूरी नहीं होती तब तक छत्तीसगढ़ क्रांति सेना कंपनी में आवागमन बंद करके रखा रहेगा। वही केसदा निवासी रवि तिवारी ने बताया की कंपनी की घोर लापरवाही के वजह से लगातार मौत अपोलो कंपनी में हो रहा है,जहा मजदूर को सेफ्टी देना अनिवार्य है,वहा पर कोई सेफ्टी उपलब्ध नहीं कराया जाता,वही पीड़ित परिवार वाले को समर्थन में क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू ने घोर लापवाही ए पी एल कंपनी को ताला लगाने की बाते कही लगातार हादसा होना व मुआवजा के लिए मांगे करने पर भी घंटो इंतजार करना अशोभनीय है,उन पीड़ित परिवार वाले के ऊपर की गुजर रहे होंगे जिनका पालन पोषण करने वाले इस दुनिया में अब नहीं है, उस मासूम 3 वर्ष के बच्चे पर क्या बित्तता होगा,जिन्होंने दुनिया सिर्फ पाव रखा ही है और बाप का साया उठ गया है,पर इन सारी बातों आर इन कंपनी को क्या फर्क पड़ेगा,खबर लिखी जानी तक मुवाजा की बात पर कंपनी वा परिजन की सामंजस्य नहीं बन पा रही है,आगे की जानकारी सबंधित अधिकारी और कंपनी प्रबंधक से जानकारी के अनुसार प्रकाशित किया जाएगा...


