No icon

24hnbc

जैतखंभ निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समाज को बधाई

24hnbc.com
बिलासपुर, 7 अक्टूबर 2023।
 
चुनाव में सतनामी समाज को साधने की दृष्टि से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न केवल एक बड़ी घोषणा की बल्कि उसे पर तेजी से अमल करते हुए 84 ब्लॉक में जैतखंभ बनवाने के लिए 5-5 लाख रुपए स्वीकृत का आदेश आज ही पारित कर दिया।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा और आदेश जारी होने पर मस्तूरी क्षेत्र के कांग्रेसी नेता कमल डेहरिया और मिनीमाता समिति पचपेड़ी के संरक्षक टाकेश्वर पाटले ने मुख्यमंत्री का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा गुरु के संदेश सामाजिक समरसता सद्गुणों से संपन्न युवा निर्माण में जैतखंभ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।