No icon

शहर में आर्थिक घोटालों की शुरू हो रही है नई श्रृंखला

निवेश से लेकर राजनीतिक स्थिरता तक की बात सट्टा विशेषज्ञ हैं या बाजार

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 5 जून 2023। ग्लोबल तकनीक ने किसी भी क्षेत्र में भेड़ चाल को घुसने की आजादी दे दी जिसे देखो वह एक्सपर्ट बनकर डिजिटल मीडिया में अपने सुझाव ऐसे परोस रहा है मानो बाजार का ऊंचा खाटी निवेश विशेषज्ञ हो, जिस तरह 3 अंकों में खर्च करके पोर्टल जाता है उसी तरह 4 अंकों में खर्च करके पीवीटीएलटीडी खड़ी हो जाती है। थोड़ा तुम मेरी पीठ खोजाओ मैं तुम्हारी खूजा दूंगा, की तर्ज पर वह दिन दूर नहीं जब मुख शुद्धि केंद्र भी एलएलपी के अंतर्गत पंजीकृत हो जाएंगे और स्वयं को स्टार्टअप बताकर लाखों रुपए बैंक से आहरण कर लेंगे सब जानते हैं कि कागज में सीए ने शब्द भरे हो तो जिन और यूनिसेक्स सैलून के नाम पर 1-2 करोड़ का लोन तो मिल ही जाता है और जिन सैलून की आड़ में चमड़ी का धंधा जोरों पर चल निकलता है ऐसे में ईएमआई पटाना तो हाथ का मैल है। जिस शहर में केंद्र के 2 बड़े संस्थान एक कोयला और दूसरा रेल कार्यरत हो वहां यूनिसेक्स सलून नहीं खुलेगा तो क्या खुलेगा। बिलासपुर में बैठकर एक्सपोर्ट इंपोर्ट की दुकान कोई सोच सकता है पर यह वास्तविकता है कम से कम 15 एक्सपोर्टर और इंपोर्टर्स बिलासपुर में जीएसटी की चोरी करोड़ों में करते हैं और दुकान के नाम पर चाइनीस भाषा वाला एक छोटा सा बोर्ड लगा दिखाई देता है वर्षों से दावा होता है। ऑनलाइन व्यापार का बिजनेस साइड खोलने वाले हैं पर कभी नहीं खुलता। अब तो कोरियर के माध्यम से जांच की सप्लाई भी शुरू हो गई है। ऐसे व्हाइट कॉलर व्यापारियों को दो कवच आसानी से मिलता है पहला राजनीति और दूसरा प्रेस लाखों की गाड़ी पीछे लिखे पांच अक्षर या आगे लगी मानव अधिकार संगठन की प्लेट अंदर जाने क्या-क्या और कभी भी अपनी विशेषज्ञता जाहिर करते हुए किसी आदतन स्थान पर एक भविष्यवाणी जिसका ओर और छोर पता ही नहीं चलता स्थापित दैनिक अखबार में बिजनेस पेज निवेश की सलाह कम से कम 5 साल के लिए देता है और उसी अखबार की सप्लीमेंट्री में लिखा होता है कि शहर के युवा शेयर मार्केट में रोज हजारों रुपए कमा रहे हैं इसे शेयर मार्केट में निवेश नहीं सकता कहा जाता है यदि ऊंच-नीच हो गई तो निवेशकों के पास वसूली एजेंसी बनने के लिए कुछ खाकी वाले तो है ही साल भर पूर्व आरआरबी नाम की एक दुकान बिलासपुर शहर में 3 स्थान पर खुली उसके पास नगर निगम का गुमास्ता भी था। 6 महीने में माल डबल निवेश की राशि न्यूनतम 500000 आज इस दुकान का कोई अता पता नहीं है शहर में ऐसे कई दुकान सैलून, जिम एक नए तरीके के आपराधिक घोटालों को जन्म दे रहे हैं, पर पहले से चेतावनी का कोई लाभ नहीं होता।