24hnbc
सक्ति के सटोरियों के सामने कैसे फीकी पड़ जाती है खाकी
- By 24hnbc --
- Friday, 14 Apr, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 15 अप्रैल 2023। आयकर उपनिदेशक अन्वेषण ने 3 मार्च को सक्ति के थाना प्रभारी को एक शासकीय पत्र लिखा जिस पर उनका डेजिग्नेशन भी लिखा हुआ है। पत्र के साथ जिसके यहां आईटी डिपार्टमेंट ने छापा मारा था उसका पंचनामा सहित 6 लोगों की बयान की कॉपी भी संलग्न है। पर लगता है कि सक्ति की ख़ाकी शक्ति के सटोरियों के सामने नतमस्तक है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि जब छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी के छापे पड़े तो सक्ति के सटोरियों ने देश में ख्याति अर्जित कर ली जिस बड़े पैमाने पर माल बरामद हुआ सोना, चांदी, भूमि के दस्तावेज, शेयर के कागज नगद रकम से यह जाहिर हो गया कि सक्ति आईपीएल की राजधानी है। और लोगों ने यह मान लिया कि निश्चित रूप से इन सटोरियों को किसी संवैधानिक पद का ऐसा संरक्षण है की स्थानीय पुलिस अधिकारी इनके सामने अपनी गरिमा भूल जाते हैं। जांजगीर से प्रकाशित होने वाले सभी दैनिक समाचार पत्रों में ऐसा एक दिन नहीं जाता जब सटोरियों पर खबर न लिखी जाए पर दुर्ग का महादेव बंद हो सकता है दुर्ग की पुलिस इंटरपोल तक से मदद मांग सकती है पर पूर्व में जांजगीर और अब सक्ति में ऐसा नहीं होता आखिर ऐसा कौन सा कारण है सक्ति के नागरिकों को जिला बनने के बाद बड़ी उम्मीद और विश्वास था कि अपनी प्रशासनिक क्षमता अपराधों पर नियंत्रण के दृढ़ इच्छाशक्ति रखने वाले प्रदेश के मुखिया सक्ति को सटोरियों की काली करतूतों से मुक्त करा देंगे। पर अब यह उम्मीद, भरोसा कुमलहा रहा है। सटोरियों और खाकी के बीच मित्रता कितनी गाड़ी है का उदाहरण तब भी मिला जब छापे की जद से बचाए हुई नगद रकम स्थान विशेष से गायब हो गई और उसे खोजने के लिए एजेंसी ने दिन रात एक कर के उसे ढूंढ लिया और यह पूरी कार्यवाही कागज पर नहीं हुई केवल रिश्तो पर चली। इस संदर्भ में भी कुछ समाचार प्रकाशित हुए थे इस बार जैसे ही आईपीएल शुरू हुआ पूरे छत्तीसगढ़ में पुलिस ने अपने छापे शुरू कर दिए पर सक्ति छत्तीसगढ़ के नक्शे से बाहर नजर आता है क्योंकि यहां पर ऐसी कोई कार्यवाही होती नहीं दिखती। आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारी ने 6 पेज का पत्र लिखा है जिसमें अलग-अलग पैराग्राफ है और नंबरिंग है पहले पेज से लेकर अंतिम पेज तक का पीडीएफ हमारे पास उपलब्ध है पर इसे सार्वजनिक करना उचित नजर नहीं आता हमें अभी भी उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ की खाकी सक्ति के सटोरियों के सामने कमजोर नहीं पड़ेगी और इस नवोदित जिले के हजारों युवाओं को सट्टे में फसकर बर्बाद होने से बचाएगी। केवल निजात युवाओं को बर्बाद नहीं कर रहा है सट्टे में पूरे समाज की कमर तोड़ दी है और इस जहर का शिकार अब युक्तियां भी बड़ी संख्या में हो रही है जिससे उनके मंगलसूत्र, गहने गिरवी रखा रहे हैं जो बाद में देह व्यापार की हद तक जा सकते हैं।


