24hnbc
अदानी न दानी न नादान
- By 24hnbc --
- Monday, 06 Feb, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 7 फरवरी 2023। भारत के शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था को पिछले 9 कारोबारी दिनों से जो शर्मिंदगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झेलनी पड़ रही है उससे आज एक बात स्पष्ट हुई है कि सेठ को चिंता भारतीय आम निवेशकों की नहीं है उसे चिंता है विदेशी निवेशकों की और वह समय पूर्व जो 9000 करोड़ का लोन जो चुकाना चाहता है वह भी विदेशी ऋण दाताओं का है। अर्थात जिस एलआईसी और एसबीआई के लोन के दम पर एंपायर खड़ा हुआ वे जाए भाड़ में, क्योंकि मेरा दोस्त तो पीएम है चिंता सेठ को है विदेशी निवेशक को की है तब कंपनी का सीईओ जो भारत की नागरिकता भी नहीं रखता वह अपने वीडियो में तिरंगा क्यों लगाता है। ऊपर से कोई कितना ही निडर बने पर अंदर से हालत खराब है। कंपनी का साम्राज्य 220 अरब डॉलर का था अब आधा हो गया 9 कारोबारी दिनों में मार्केट कैंप 9.5 लाख करोड़ रह गया 49% गिरावट नेटवर्ख 119 बिलियन डॉलर थे जो 56.4 बिलियन डॉलर हो गई भारतीय शेयर मार्केट से विदेशी निवेशक पहले सरकारी तौर-तरीकों के कारण भाग रहे थे, अब सेठ के कारण भाग रहे हैं। जनवरी माह में 41 हजार 464 करोड़ निकाल लिया नवंबर 22 मई 36 1000 करोड़ डालर लगाया था। तारीख के अनुसार देखें 1 फरवरी 4657 करोड़, 2 तारीख 3065 करोड़, 3 तारीख 932 करोड़, 5 तारीख 1000 करोड़ का निवेश निकाल लिए और ये अभी जारी है। सरकारी दोस्त और भाजपा कितना भी पोशे, जहाज भारतीय निवेशकों के भरोसे तैर नहीं सकता, और भारत सरकार जो अदानी ही है देसी निवेशकों की एलआईसी की एसबीआई की चिंता भी नहीं करती सब जानते हैं घर की मुर्गी दाल बराबर हालाकी इन्हीं की नीति के चलते दाल भी पहले से 2 गुना महंगी है पर क्या करें अभी भी देसी निवेशकों के लिए प्रोटीन का सबसे सस्ता स्रोत है।


