No icon

24hnbc

काम कराया नहीं भुगतान कर दिया और अब कर दी फाइल गायब, निगम का हमेशा का रोना

24hnbc.com
समाचार-
बिलासपुर, 4 जनवरी 2022। शिक्षा विभाग में जब भी होता है करोड़ों का घोटाला होता है और इस घोटाले को करने में ना गुरुजी पीछे रहते हैं, ना प्राचार्य पीछे रहते हैं और ना ही अभियान वाले। प्राप्त जानकारी के आधार पर सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बिलासपुर नगर पालिक निगम के जिन स्कूलों में विद्युतीकरण का काम हुआ उसने सर्व शिक्षा विभाग और नगर पालिक निगम बिलासपुर के कर्मचारियों ने जमकर पैसे जेब के अंदर किए इतना ही नहीं पैसा खा लेने के बाद दस्तावेजों को घुमाने का काम भी हुआ है जो कि नगर निगम के कर्मचारी अधिकारियों की पुरानी आदत है उन्हें पता होता है कि किस ठेकेदार के भुगतान फर्जी तरीके से किए जा रहे हैं और भविष्य में फसने के संभावना है तो सबसे पहले कागजों को घुमा दो, निगम के स्कूलों में विद्युतीकरण का काम एक बार नहीं कई बार हुआ कभी शिक्षा अभियान के मद कभी डीएमएफ के मद से तो कभी विधायक निधि से ऐसे में एक ही काम को दो अलग-अलग मध्य में भी दिखाए जाने की पूरी संभावना है। निगम के स्कूलों में सर्व शिक्षा अभियान का करोड़ों रुपए लगा है जिसका बंदरबांट निगम अधिकारियों ने सर्व शिक्षा अभियान वालों के साथ मिलकर खूब किया इन दिनों निगम के जन सूचना विभाग में एक आवेदन पत्र के कारण हड़कंप मचा हुआ है। आवेदक ने कुछ ऐसी जानकारियां सूचना के अधिकार के तहत मांग ली है जिसे देने में निगम के कर्मचारियों के हाथ पाव फूल रहे हैं।