24hnbc
एक लॉटरी कई मर्ज की दवा, गंभीरता से चल रहा है विचार
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 17 नवंबर 2022। शराबबंदी का वादा करके अभी तक उसे पूरा न करना और छत्तीसगढ़ में सक्ति जो जिला बाद में बना सट्टे की राजधानी पहले बन गया। को लेकर इन दिनों न्यायधानी से लेकर राजधानी के बीच एक कानूनी मशवरा की खबर चल रही है। कहा जाता है कि इस तर्ज पर एक आइडिया आगे बढ़ा है जिससे गैरकानूनी सट्टा बंद भी हो जाए।
सरकारी शराब बिक्री भी बंद हो जाए और रोजगार आय की व्यवस्था भी बनी रहे। लॉटरी, डेली लॉटरी, सिंगल नंबर वाला लॉटरी को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। दिल्ली की एक बड़ी कंपनी ने बिलासपुर के विधि विशेषज्ञों से इस मुद्दे पर राय मांगी है कि छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ऐप गेमिंग क्या पूर्णता लाइसेंस लेकर चालू की जा सकती है। लॉटरी अभी भी पूर्वोत्तर प्रदेशों में चल रही है।


