24hnbc
मामा का महिला बाल विकास विभाग बन गया काजल की कोठरी
- By 24hnbc --
- Thursday, 08 Sep, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 9 सितंबर 2022 ।
कैग को जिस तरह से हथियार बनाकर कांग्रेस को बदनाम किया और बाद में इस संस्था को ही घूरे में डाल दिया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लोकप्रिय नाम मामा कैग की एक रिपोर्ट के चलते परेशानी में हैं उनके नियंत्रण वाला महिला बाल विकास विभाग में बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को बांटे जाने वाले टेक होम राशन में करोड़ों रुपए का गबन हुआ साथ ही पोषण आहार की गुणवत्ता मानकों से नीचे पाई गई। टेक होम राशन पीछे उत्पादन इकाइयों से करोड़ों रुपए के पोषण आहार में गड़बड़ियां हुई, जिन ट्रकों पर राशन परिवहन हुआ वह नंबर ट्रक के नहीं निकले घोटाला इतना छोटा नहीं है असल खेल पर तो कोई दिख ही नहीं रहा है । 33 पृष्ठ की रिपोर्ट में 10 बिंदुओं पर घोटाले का सारांश है बताया गया है कि भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूली शिक्षा से बाहर के किशोरी छात्राओं में टी एच आर वितरण के लिए उनकी पहचान का सर्वे 2018 में हो जाना चाहिए 2021 तक नहीं हुआ सर्वेक्षणों में किशोरियों की संख्या में भारी अंतर पाया गया। 8 जिलों के 49 आंगनवाड़ी केंद्रों में स्कूली शिक्षा से बाहर कि वास्तव में केवल तीन छात्राएं पंजीकृत है किंतु मामा जी के महिला बाल विकास विभाग ने पोर्टल में 63548 छात्राओं का पंजीकरण कर दिया गया। 24104 को टेक होम राशन दे दिया गया यह घोटाला 110.83 करोड़ का है। रेडी टू ईट के षड्यंत्र क्षमता से अधिक उत्पादन करते गए काल्पनिक उत्पादन 58 करोड़ का हुआ। 4.95 करोड़ रुपए का 821.558 मेट्रिक टन राशन जिस तारीख पर सप्लाई कर दिया गया उस दिन वह स्टॉक में ही नहीं था। सीडीपीओ को संयंत्रों से 97 हजार 656 मेट्रिक टन टीएचआर मिला परिवहन 86377 का हुआ 10000 मेट्रिक टनटीएच आर जिसकी कीमत 62.7 2 करोड़ होती है गायब हो गया यह सामान ना तो गोदाम में है ना ही ट्रांसपोर्टर ने कहीं भेजा । जोइस्टर सीडीपीओ को मिला ही नहीं उसका 1.03 करोड़ भुगतान कर दिया गया। 38304 मेट्रिक टन पोषण आहार में पोषण की मात्रा कम पाई गई। इतना ही नहीं 2865 टीएचआर गोदाम में पड़े हैं जबकि रिकॉर्ड के अनुसार वह बांटा जा चुका है। मध्य प्रदेश मातृ मृत्यु के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है।


