No icon

24hnbc

बायजूस की फंडिंग पर लगे आरोप, किसका है पैसा क्यों नहीं जमा किया अब तक हिसाब

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। आकाश टेक ओवर के बाद बायजूस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं कंपनी ने मार्च 2021 को खत्म फाइनेंशियल ईयर के लिए अभी तक ऑडिट अकाउंट फाइल नहीं किया है मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स ने इस बारे में कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है। पूछा कि 17 महीने बीत जाने के बाद भी ऑडिट अकाउंट फाइल क्यों नहीं किया गया बाईजूस स्टार्टअप कंपनी है और इसका वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर के ऊपर जा चुका है बायजूस अनलिस्टेड कंपनी है नियमों के मुताबिक इस सूची की कंपनियों को फाइनेंसियल ईयर खत्म होने के 7 महीने के भीतर सालाना लेखा-जोखा जमा करना होता है। ज्यादा देर होने पर प्रतिदिन का जुर्माना लगता है और बाद में डायरेक्टर पर जुर्माना लगाया जा सकता है। बायजूस की फंडिंग पर सवाल उठ रहे हैं कांग्रेस ने बायजू रवींद्रन की अगुवाई वाले यूनिकॉर्न कंपनी की फंडिंग की जांच की मांग की है। बायजू ने हाल ही में 80 करोड़ लुटाया है इस फंडिंग में दो कंपनियों ने मदद की सुनेरू वेंचर और ब्लैक रॉकर इन दो कंपनियों ने वादा तो 80 करोड़ का किया किंतु फंडिंग 2500 करोड़ से ऊपर नहीं गई। कांग्रेस का कहना है कि यदि यह मामला राजनैतिक सरपरस्ती में नहीं होता तो अभी तक सरकार के तीनों दामाद देश के 80 उद्योगपतियों पर छापे मार चुके होते, बायजू के मुताबिक 2019-20 में इसकी रेवेन्यू 81 फ़ीसदी की तेजी के साथ 2434 करोड़ हो गई और कंपनी को 51 करोड़ का फायदा हुआ जो क पिछले फाइनेंसियल की तुलना में 152% से अधिक है उसके बावजूद बायजूस ने कंपनी में छंटनी कर दी।