24hnbc
सावन के चलते गिरा चिकन और अंडे का भाव
- By 24hnbc --
- Tuesday, 26 Jul, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। पिछले 15 दिनों में चिकन के गांव में 25 से 50% तक की कमी देखी गई है सर्वाधिक दाम छत्तीसगढ़ में गिरे हैं। इसके बाद महाराष्ट्र का नाम आता है चिकन का फार्म रेट ₹115 प्रति किलो से घटकर ₹60 प्रति किलो तक आ गया है। झारखंड में तो इसका भाव ₹50 प्रति किलोग्राम आ गया है इतना ही नहीं अंडे के फुटकर गद्दाम ने भी एक रुपए तक का अंतर आया है कीमत में इतनी गिरावट के पीछे सावन के महीने में मांसाहार छोड़ देना है। 15 जुलाई को सावन शुरू हुआ और दाम गिरना शुरू हो गया। अंडों के दाम में 30 से 35 फ़ीसदी की कमी देखी जा रही है।


