24hnbc
आरआरबी कैपिटल की हुई लिखित शिकायत, जांच के हुए आदेश
- By 24hnbc --
- Friday, 01 Jul, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। चिटफंड कंपनियों की गतिविधियों पर फिलहाल विराम है उसके बावजूद प्राइवेट लिमिटेड के रूप में कुछ कंपनियों ने निवेशकों को 170 से 200% रिटर्न का दावा करते हुए लूट का जाल बिछा रखा है। ऐसी कंपनियां प्रारंभ में केवल निगम से गुमास्ता लाइसेंस लेकर संचालित हो रही थी बाद में उन्होंने स्वयं को पीवीटी, एलटीडी में तब्दील किया। आरआरबी कैपिटल नाम की एक इन्वेस्टमेंट कंपनी की शिकायत कलेक्टर महोदय से की गई थी जिस पर संयुक्त कलेक्टर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को निर्देशित किया है कि 170 से 200% तक की रिटर्न पर तथ्यों की जांच कराई जाए तथा कार्यवाही से कलेक्टर को अवगत कराया जाए अब देखना है कि संयुक्त कलेक्टर के पत्र पर पुलिस अधिकारी फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनी का किस तरीके से जांच करते हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर आरआरबी कैपिटल होली हंगामा के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए पंपलेट वायरल करके बड़ी मात्रा में धनराशि एकत्र कर रही थी। आरआरबी कैपिटल की ब्रांच बिलासपुर में तीन जगह पर संचालित होना बताया जाता है।


