No icon

24hnbc

आप देख रहे थे जेसीबी ईडी का 20-20 मार्केट में निवेशकों का डूबा 6 लाख करोड़

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। 13 तारीख को जब देश का नागरिक राहुल ईडी और यूपी जेसीबी का लाइव टेलीकास्ट देख रहा था और मजे ले रहा था तब बीएसई और निफ्टी में निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपए डूब गए। विदेशी निवेशक पैसा निकाल निकाल कर भाग रहे हैं और हम जेसीबी राहुल ईडी के खेल में टीवी का डायरेक्ट टेलीकास्ट देख रहे हैं। शेयर मार्केट में हाहाकार मचा है रुपए लड़खड़ाते हुए 78 पार कर गया देश के नीति निर्माता बाजार को कंट्रोल करने वाली ताकतें केवल बिकवाली में लगी है बीएसई 1456 अंक गिरा और 52846 पर बंद हुआ। इस तरह यह 2.5 % गिरा निफ्टी 400 अंक गिरा 15700 पर बंद हुआ 2.5% से अधिक की गिरावट देखी गई परिणाम निवेशकों का 6 लाख करोड़ डूब गया। कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल पर है देश में महंगाई का आंकड़ा मई माह में 6.7 से 8.3 % रहने वाला है यह खुदरा महंगाई दर है। महंगाई और रुपए की लडखडाहट का परिणाम है शेयर मार्केट में हाहाकार मचा है। वैसे खासकर उन निवेशकों को ज्यादा चिंता नहीं है जो खुदाई के मार्ग पर निकल पड़े हैं या वे जिनके खातों में काले धन का 15 लाख आ गया था वह भी निश्चिंत हैं जिन्होंने रुचि, एलआईसी मे डपोल विशेषज्ञों के भरोसे पैसा लगाया था। क्योंकि यह निवेशक मार्केट खुलने के पहले योगा करते हैं आंवले का एलोवेरा का जूस पीते हैं न्यूट्रीला का है सप्लीमेंट खाते हैं इसलिए ऐसे झटको को परीक्षा मानकर झेलते हैं