![](https://24hnbc.com/uploads/1651020742.jpg)
24hnbc
दुनिया के टॉप -5 धनकुबेरों में शामिल हुए अडानी
- By 24hnbc --
- Tuesday, 26 Apr, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में बढ़ोतरी लगातार जारी है। उन्होंने संपत्ति के मामले में दुनिया के दिग्गज अरबपति और निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट (Forbes Real Time Billionaires) के अनुसार अब अडानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडानी एंड फैमिली की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) बढ़कर 123.2 अरब डॉलर हो गई है। अब दुनिया में चार ही ऐसे लोग बचे हैं, जो अडानी से अधिक अमीर हैं। इनमें 269.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ Tesla के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) पहले स्थान पर हैं। ऐमजॉन (Amazon) के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 170.2 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। एलवीएमएच (LVMH) के बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली (Bernard Arnault & Family) 166.8 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के बिल गेट्स (Bill Gates) 130.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।