No icon

24hnbc

सरकार के लाखों के बिल अटके, बैंक हड़ताल ने दिखाया असर

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 29 मार्च 2022। सरकारी बैंकों की आज हड़ताल का दूसरा दिन था मार्च महीने के आखरी सप्ताह में 26 मार्च शनिवार के दिन से बैंक बंद है । आम जनता को इससे तकलीफें हुई प्राप्त जानकारी के आधार पर बिलासपुर शहर में विभिन्न बैंकों की 87 शाखाएं हैं और जिले के भीतर इनकी संख्या 150 से ज्यादा है बैंकों के निजीकरण के सरकारी योजना के खिलाफ यूएफबीयू बैनर के अंतर्गत 9 बैंक हड़ताल पर थे। एआईबीओसी अधिकारी यूनियन ने स्वयं को हड़ताल से दूर रखा था। किंतु इससे कोई राहत प्राप्त नहीं हुई क्योंकि आम जनता का काम क्लेरिकल स्टॉप करता है । बैंकों के मरजर और निजीकरण की सरकारी योजना के खिलाफ पूरे भारत देश में श्रमिक संगठन 2 दिन से हड़ताल पर है भारतीय मजदूर संघ जो आरएसएस का अनुषांगिक संगठन है ने स्वयं को आंदोलन से दूर रखा है। जिले में बैंकों के बंद रहने से 20 से 25 करोड़ के व्यापारिक लेन-देन अटक गए 2 दिन से समस्त पोस्ट ऑफिस भी बंद है।