No icon

24hnbc

खर्च का हिसाब ना देना पड़े, ले रहे हैं शरीयत कि आड़

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर 26 मार्च 2022। लूथरा शरीफ प्रबंध समिति ट्रस्ट में बफ्फ बोर्ड के आदेश से इन दिनों मस्तूरी एसडीएम संचालन का काम देख रहे हैं उन्होंने जब से खाता वही और बैंक में जमा रकम का विवरण मांगा है पूर्व समिति अध्यक्ष अकबर बक्शी परेशान है वह कहते हैं कि शरीयत के अनुसार मदरसा और मस्जिद का पैसा खाते में नहीं डाला जा सकता यह बफ्फ को देते हैं ऐसे में एसडीएम गलत जानकारी मांग रहे हैं और गलत आदेश दे रहे हैं । अकबर बख्शी ने कहा कि प्रबंधन का काम मोहम्मद खान को दिया जाना चाहिए मोहम्मद खान अकबर बख्शी की पत्रकार वार्ता में मौजूद थे असल में पूरा झगड़ा लूथरा ट्रस्ट में दो कमेटियों के बीच है एक कमेटी की अगुवाई अकबर बक्शी करते हैं और दूसरा गुट अखलाक खान का है । समितियों का झगड़ा पुराना है किंतु यह उस वक्त बढ़ गया जब 2021 के उर्स में एनटीपीसी सीपत ने सीएसआर के तहत एक बड़ी धनराशि उर्स कमेटी को दी इसी बीच दरगाह के आसपास जंगल विभाग ने बहुत सारा काम ठेके पर करवाया क्षेत्र में जैसे भी विकास के कार्य हुए पैसे का विवाद बढ़ता गया और आखिरकार कमेटी का टर्नओवर पूरा हो जाने के बाद बफ्फ अपने यहां एसडीएम को प्रबंधक बना लिया एसडीएम ने पूर्व समिति से खर्च के ब्यौरे मांगे हैं इस कारण बिना वजह पूर्व कमेटी शरीयत की आड़ ले रही है जब ट्रस्ट का संचालन शरीयत के अनुसार होना था तो समिति ने उसे शासन के नियमों के अनुसार पंजीकृत क्यों करवाया।