No icon

24hnbc

दबे पैर फिर चल रहा रकम दुगनी करने का झांसा

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर 23 मार्च 2022 । एक तरफ राज्य सरकार चिटफंड कंपनियों में डूबी आम आदमियों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रयास कर रही है दूसरी तरफ लालच और कहीं मार्केटिंग स्टर्जी के साथ गैरेंटीड रिटर्न प्लांट जैसे भ्रामक शब्दों के साथ कुछ ही महीने में पैसा डबल करा देने वाले नए रंग रूट मार्केट में टाई लगाकर घूम रहे हैं । इसे चिटफंड कंपनी का नया स्वरूप कहा जा सकता है बिलासपुर में ऐसी 12 नहीं दर्जनों इन्वेस्टमेंट सलाहकारों की दुकानें हैं जब पोल पट्टी खुलेगी तब खुलेगी तब तक तो जितना बन सके लूट लो ज्यादा से ज्यादा क्या होगा शटर में ताला डालकर पलायन करना पड़ेगा सो कर लेंगे क्योंकि जिन्हे रोकना है वह तो फिलहाल पुराने पापियों को पकड़ने में लगे हैं आखिर खर्चे सबको चाहिए हो सकता है कि नए पापियों से हफ्ता फिक्स करके पुराने पापियों को पकड़ने के लिए जाते हो।