24hnbc
रसोई गैस के बढ़े दाम जनता में हर्ष . ....
- By 24hnbc --
- Monday, 21 Mar, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर 22 मार्च 2022। भक्तों को एक बार फिर से खुशी का पैगाम मिल गया है घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी हुई है अब नागरिक राष्ट्र विकास में ज्यादा पैसा दे सकेंगे इंधन और खाने पीने वाले चीजों के महंगे होने से खुदरा महंगाई दर 6 फ़ीसदी को पार कर गई। 14.2 किलोग्राम घरेलू रसोई गैस में ₹50 की बढ़ोतरी के साथ नई कीमत 1038.50 रुपए हो गई आखरी बार 6 अक्टूबर 2021 में दाम बढ़े थे। कमर्शियल सिलेंडर का दाम ₹275 बढ़ा है और अब इसकी कीमत ₹2003 है। मंगलवार को ही पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे की वृद्धि की गई है। दूध के दाम में वैसे भी 2 से ₹4 तक की बढ़ोतरी की जा चुकी है खाद्य तेल का दाम इसी महीने 140 से बढ़ते बढ़ते 170 पार कर गया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया है भारत की जनता को फर्क पड़ रहा है भारतीय जनता पार्टी को नहीं वैसे इन दिनों पेंशनभोगी अंकल बड़े खुश हैं उनका मानना है कि देश विकास में और अधिक सहयोग करना पड़े तब भी तैयार हैं और कुछ का कहना है कि सीनियर सिटीजन को रेल किराए में केवल छुट बंद करने से काम नहीं चलेगा। सीनियर सिटीजन की टिकट आम जनता से ₹40 महंगी होनी चाहिए क्योंकि हम राष्ट्र निर्माण में ज्यादा सहयोग करना चाहते हैं। दाम बढ़ने से बिलासपुर में आम जनता के बीच हर्ष व्याप्त है।


