24hnbc
कथित सीए ने ठगा बैंक को. ...
- By 24hnbc --
- Monday, 14 Mar, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 15 मार्च 2022 । पहले राष्ट्रीय स्तर पर बड़े उद्योगपति बैंकिंग फ्रॉड करते नजर आते थे। देखा-सीखी मध्यम दर्जे के शहरों में भी सीसी लिमिट और मध्य दर्जे के औद्योगिक इकाइयों के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लेने का स्कैंप हुए सत्यजीत भौमिक घोटाला सबको याद है। हाउसिंग लोन के कई घोटाले बिलासपुर में हुए और हो रहे हैं इस बार किरण राव नाम के एक कथित सीए ने व्यक्तिक लोन के नाम पर बैंक को लाखों का चूना लगाया है। किरण राव के मरने के बाद फर्जी तरीके से जारी हुए लोन की रिकवरी बंद हो गई तब बैंक अधिकारियों को इस लोन पर फर्जी होने का संदेह हुआ अभी भी सब कुछ जान लेने के बाद चीटिंग के शिकार बैंक अधिकारी अपने स्तर पर ही मामले को सलटाने की कोशिश कर रहे हैं । बैंक ने अपने उन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है जिनके कार्यकाल में लोन हुआ। कोशिश हो रही है कि डूबा हुआ पैसा वापस आ जाएं इस सब के बीच एक बड़ा सवाल यह है कि 2 वर्ष पूर्व मस्तूरी के दो करोड़ रुपए से अधिक का केसीसी लोन घोटाला हुआ था 120 किसानों के नाम पर फर्जी कर कर लोन निकाला गया था आदेश के बावजूद एफ आई आर नहीं हुई और आज तारीख तक एफ आई आर ना होने से बीमा कंपनी ने घोटाले की रकम बैंक को नहीं दी। यदि बैंक प्रबंधन ने व्यक्तिक लोन मामले में एफ आई आर नहीं कराई तो लोन की रकम बिमीत होते हुए भी वापस नहीं मिलने वाली मास्टरमाइंड किरण राव की मृत्यु हो गई लिहाजा मामले की जांच और भी कठिन हो गई है।


