No icon

24hnbc

बेजा कब्जे की जमीन पर दर्रीघाट में दिए जा रहें है मुआवजा, संपर्क करें संबंधित हल्का पटवारी से

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। मस्तूरी ब्लाक के अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 25 में नेशनल हाईवे के मुआवजा प्रकरण में पटवारी, तहसीलदार ने मिलीभगत कर एक तरफ फर्जी भूमि मालिकों को लाभ पहुंचाया बेजा कब्जे से प्राप्त की गई सरकारी जमीन को मुआवजा योग्य बनाया और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया है। इतना ही नहीं बेजा कब्जे की जमीने फर्जी भू- मालिक के माध्यम से अब अवैध प्लाटिंग के रूप में आम जनता को बेची जा रही है। इससे एक ओर कौड़ी की जमीन जिस पर मुआवजा ही नहीं मिलना था पहले मुआवजा प्राप्त किया गया शेष जमीन को प्लाटिंग करके आम जनता को लूटा जा रहा है। सरकार को नाम मात्र की रजिस्ट्री फीस प्राप्त होनी है इस पूरे प्रकरण में दर्रीघाट हाजरा दवाखाने के आस पास 3 एकड़ के रकबे पर पटवारी, तहसीलदार ने जमकर माल कमाया है। अपना जेब भरने के बाद तहसीलदार बिलासपुर कलेक्ट्रेट आकर बैठ गए हैं और अब नजूल में खेल प्रारंभ कर दिया है। कहते हैं कि ये तहसीलदार पहले भारतीय सेना को गौरवान्वित करते थे। इनके हटने के बाद अब परंपरा निभाई जा रही है और दर्रीघाट में भदौरा की तर्ज पर जमीन संबंधी घोटाले सुनियोजित तरीके से चल रहे हैं जिस पर मस्तूरी एसडीएम का कोई दबाव काम नहीं करता।