24hnbc
1 हजार 100 लोन एप्स में से 600 अवैध
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। मिनटों में लोन नौकरी नहीं है तब भी लोन 2 मिनट में लोन स्वीकृत और पैसा आपके अकाउंट में जाने इस तरह के स्लोगन वाले 1100 ऐप इन दिनों डिजिटल प्लेटफार्म पर दिखाई दे रहे हैं । आरबीआई की सूचना के मुताबिक इनमें से 600 लोन एप्स अवैध है। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में 27 गैरकानूनी लोन देने वाले एप्स को ब्लॉक किया है। अवैध लोन एप्स के विरुद्ध आरबीआई ने सचेत नाम से वेबसाइट भी बनाई है जिसमें लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जनवरी 2020 से अभी तक 2562 लोगों ने इस पर जाकर शिकायत पंजीबद्ध की है असल में डिजिटल लोन का बाजार बहुत बड़ा है और इस पर 8% से लेकर 32% ब्याज दर पर लोन लेने का काम चल रहा है। डिजिटल एप्स के माध्यम से लोन की स्वीकृति मात्र कुछ ही मिनटों में कर दी जाती है लोन की रकम ₹2000 से लेकर लाख रुपए तक हो सकती है आमतौर पर वसूली से परेशान होने के बाद ही यह बात बाहर आती है कि वसूली के लिए कैसे-कैसे हथकंडे अपनाए जाते हैं। एक जानकारी के मुताबिक भारत में 2023 तक डिजिटल लोन में 350 बिलियन डॉलर का धंधा होगा गुप्त भोगी बताते हैं कि लोन तो कुछ घंटे में मिल जाता है किंतु ब्याज अनाप-शनाप होता है। ना देने पर वसूली भयाक्रांत करने वाली होती है।


