24hnbc
61 करोड़ का बकाया आरटीओ अब करेगा शख्ती
- By 24hnbc --
- Sunday, 14 Nov, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । त्यौहार बीत जाने के बाद अब परिवहन विभाग बिलासपुर के अधिकारी बिना रोड टैक्स लिए घूम रहे वाहनों पर शख्ती के मूड में है । बिलासपुर में लगभग 60 करोड़ रुपए की वसूली बकाया है वसूली की यह राशि उस समय और बढ़ गई जब एक के बाद एक दो बार कोविड के कारण लॉकडाउन लगा और बड़ी संख्या में बस तथा ट्रक रोड से नीचे खड़े हो गए। यही कारण रहा कि आरटीओ को बैठे बिठाले जो धनराशि प्राप्त होती थी उस पर विराम लग गया। जब लॉकडाउन समाप्त हुआ तो ट्रक एवं बस एसोसिएशन ने शुल्क जमा करने से राहत मांगी और सरकार ने भी किस्तों में राशि जमा करने का रास्ता निकाला अब जब बाजार सामान्य हो चला है तो परिवहन विभाग के अधिकारी वसूली अभियान में जुट रहे हैं जो वाहन मालिक सरकार की लंबी राशि दबा कर रखे हैं उनसे शुल्क प्राप्त ना होने पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई होने वाली है। राजधानी में तो इस आशय के आदेश पत्र भी जारी हो गए हैं।


