24hnbc
अब बिलासपुर में भी उपलब्ध है केंगन पानी
- By 24hnbc --
- Monday, 25 Oct, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। सामान्य परिवार महीने भर स्थानीय निकाय से जिस पानी का भुगतान प्रति माह कुछ सौ प्रतिमाह करते हैं, कुछ विशेष कंपनियां उसी पानी से करोड़ों का व्यवसाय खड़ा करती है । एक ऐसी ही जापानी कंपनी की मशीन अब बिलासपुर में एम एल एम के माध्यम से बिकने आ गई है। व्यक्तिगत उपयोग हेतु उपयोगी इस मशीन की प्रारंभिक कीमत 2 लाख रुपए से अधिक बताई जाती है। पानी इस कार्यक्रम में बैठने पर पता चला कि एक ही पानी को कैसे 3 से ज्यादा वर्गीकरण में बांटा जा सकता है और एक मशीन साधारण पानी को अलग अलग पीएच मान में बदलकर कैसे बिक्री योग्य बना देती है । 7ph का पानी खाना खाने से लेकर साधारण पीने के लिए उपयोगी है 6.0 ph पानी से फेशियल, स्किन टोनर, एंटी एजिंग जैसे काम किए जा सकते हैं। 11.5 ph मान वाले पानी से फल एवं सब्जियां के पेस्टीसाइड साफ किए जा सकते हैं। 2.5 ph पानी माउथ क्लीनर बन जाता है। 4.5 ph का पानी नहाने में उपयोगी है तथा 8.5-9.5 ph का पानी यूरिक एसिड, डायबिटीज, अस्थमा थायराइड, दिल की बीमारी, कैंसर, मोटापा, घुटनों का दर्द आदि की समस्या से मुक्ति दिलाता है। अब मुद्दे की बात कि छत्तीसगढ़ में ऐसी कितनी मशीन बेची जा चुकी हैं तो कंपनी से जुड़े हुए कार्यकर्ता इनकी संख्या 600 से अधिक बताते हैं। हमारी जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला चिकित्सक के घर पर भी यह मशीन लगी है।


