24hnbc
स्वतंत्रता दिवस पर चल रही है दोस्ती यात्रा
24hnbc.com
बिलासपुर, 13 अगस्त 2026।
दिल्ली स्थित राजघाट से 12 अगस्त को आगाज ए दोस्ती शांति यात्रा 2026 शुरू हुई। हरियाणा, पंजाब से यात्रा करते हुए 15 अगस्त के दिन यह यात्रा दोबारा राजघाट पहुंचेगी। भाईचारा गोली नहीं बोली विश्व शांति के लिए यह यात्रा की जा रही है। इस यात्रा में विभिन्न राज्यों से आए हुए लगभग 47 सदस्य शामिल हैं। यात्रा का आयोजन अमन दोस्ती ग्रुप ने किया है। इस यात्रा को हरिजन सेवक संघ जिसकी स्थापना महात्मा गांधी द्वारा की गई थी का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। दिल्ली से हरियाणा, हरियाणा से पंजाब अमृतसर फिर फिरोजपुर होते हुए यात्रा वापस दिल्ली आएगी।


