No icon

24hnbc

कोटा विधायक की राह अब कका से अलग है

24hnbc.com
बिलासपुर, 8 सितंबर 2026।
अरपा पार पृथक नगर निगम के अनशन के मामले में कोटा विधायक की भूमिका से लगता है कि कोटा विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कारण कांग्रेस सरकार के समय बिलासपुर नगर पालिक निगम को बृहद किया गया। 15 ग्राम पंचायत दो नगर पंचायत, एक नगर पालिका निगम को खत्म करके बिलासपुर नगर निगम की परिधि इतनी बढ़ाई गई की बिलासपुर में नगर निगम का बजट कई करोड़ का हो गया। सरकंडा पर अलग निगम बनने के बाद बिलासपुर नगर पालिका निगम का बजट कल्पना करें कितना छोटा हो जाएगा। मात्र 50 लाख ऐसे में पृथक नगर निगम की कल्पना और मांग के लिए जो व्यक्ति अनशन पर बैठा उसे समर्थन देते हुए इसका अनशन समाप्त करने बिलासपुर के दो नेता गए एक वर्तमान में विधायक हैं दूसरे विधायक पति हैं दोनों भूपेश बघेल गुट के ही माने जाते हैं। ऐसा लगता है कि पूर्व मुख्यमंत्री को पंजाब से जब विदाई मिली तो उनके समर्थकों को संकेत मिल की कका कमजोर हो गया है। 
छत्तीसगढ़ का कांग्रेस प्रभारी भी बदल गया है। प्रदेश अध्यक्ष की विदाई तय है क्योंकि उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में बिलासपुर जिले में पृथक नगर निगम बनाने की मांग के साथ जो व्यक्ति अनशन पर बैठा वह इसके पूर्व भी कई बार अनशन पर बैठ चुका है। और उनके द्वारा उठाई गई कोई भी मांग को कभी भी ताज्जुब नहीं मिली।