24Hnbc
सरकार कुछ भी कर ले दोबारा आम नागरिकों के लिए उनकी विश्वसनीयता शून्य है
- By 24hnbc --
- Sunday, 02 Aug, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 अगस्त 2026।
जुलाई 2011 में जंतर मंतर पर नरेंद्र मोदी के दिल्ली आने की पट कथा लिखी गई थी और जुलाई 2026 में इस जंतर मंतर पर उनकी एक्सपायरी लिख दी गई। साथ में संघ परिवार और हिंदू राजनीति का पहुंच भी तिथि पांचा भी अटैच कर दिया गया। मोदी राज में हिंदुओं के चाल, चरित्र, चेहरे का खुलासा कर दिया। 15 साल में हमारी चाल के चलते पाकिस्तान वैश्विक राजनीति में आगे निकल गया। हम पराश्रित और बिकाऊ बाजार हो गए। चेहरा नैतिकता विहीन भय भूख और भक्ति पर टिका है। तभी तो हमारे युवा पीढ़ी पर कॉकरोच होने का टैग लग गया। ऑपरेशन सिंदूर 2025 से 2026 तक देखें तो ऐसी एक भी घटना जिसमें प्रधानमंत्री मजबूत हुए हो उनकी वाह वाही हुई हो नहीं हुई। विश्व राजनीति में भारत का क्या स्थान हो गया है हमारी विदेश नीति की साख कैसी बैठी है चुनाव आयोग की विश्वसनीयता कैसे गटर में पहुंच गई हम देख रहे हैं। हाल यह है कि युवा तो युवा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों तक को अपनी आवश्यक जरूरत के लिए मैदान में आना पड़ा। अब केंद्र में जब तक वर्तमान सत्ता रहेगी आम जनता के लिए उनका कोई महत्व नहीं है।


