No icon

24hnbc

जीरो उड़ान वाला खजुराहो नंबर वन फिर हुआ बिलास के साथ दगा

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 जुलाई 2026। 
बिलासपुर के बिलासा बाई केवटीन को भी किसी दिन देश के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का दर्जा मिल सकता है। क्योंकि यह एयरपोर्ट एक मानक पर तो खरा उतरता है कि यहां से फ्लाइट नहीं है जब जुलाई से अगस्त के दौरान खजुराहो एयरपोर्ट से एक भी कमर्शियल फ्लाइट नहीं हुई और उसे सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का दर्जा मिल गया तो ऐसी दुर्घटना बिलासपुर एयरपोर्ट के साथ भी हो सकती है। 
भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण एएआई के द्वारा जारी ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट को देश का नंबर वन एयरपोर्ट घोषित किया गया है। एविएशन सेक्टर के हलकों में एक नई बहस शुरू हो गई। क्योंकि खजुराहो एयरपोर्ट को सबसे बेहतर बताया गया वहां से फिलहाल एक भी कमर्शियल फ्लाइट संचालित नहीं हो रही है। 
जुलाई और अगस्त के दौरान एक भी कमर्शियल फ्लाइट यहां से नहीं उड़ी जब यह सेवाएं चालू थी तो कोई बहुत शानदार रिकॉर्ड नहीं था दो उड़ान दिल्ली और वाराणसी और बाद में वह भी बंद हो गई। 1960 में यह एयरपोर्ट बना था। 78 में पहली फ्लाइट शुरू हुई मौजूदा स्थिति यह है कि मानसून के सीजन में खजुराहो एयरपोर्ट वीरान है। 1 जुलाई से इस एयरपोर्ट से एक भी उड़ान नहीं गई फिर भी 33 मानकों पर आधारित सर्वे में खजुराहो नंबर वन है। लोग कहते हैं मोदी है तो मुमकिन है।