No icon

24hnbc

121 करोड़ की संपत्ति हुई थी सीज, ईडी ने किया खुलासा

24hnbc.com
समाचार -

बिलासपुर, 22 मई 2023 । प्रवर्तन निदेशालय लगातार छत्तीसगढ़ में बड़े व्यापारियों और अधिकारीयों पर अपना शिकंजा कस रही हैं। ईडी ने आज प्रेस रिलीज जारी करते हुए यह जानकारी दी कि शराब घोटाले की चल रही जांच में 121.87 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की गई है, जिसमें करीब 119 अचल संपत्तियां शामिल हैं। संपत्तियों में आईएएस टुटेजा से संबंधित 14 संपत्तियां शामिल हैं। जिनकी कीमत रु. 8.83 करोड़ रुपये है। वही ढेबर के संबंध में 69 संपत्तियां है। इसमें पहले एजेंसी नें ₹58 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी यानी अब तक ₹180 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी है।वही ईडी की गिरफ्तारी के बाद अब जेल में मौजूद काराेबारी ढेबर और त्रिपाठी के बीच हुए चैट की जानकारी निकाली जा रही है। कुछ खुफिया मुलाकात भी इनके बीच हुआ करती थीं। इसमें कारोबारी और कुछ नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। चैट में कोडवर्ड में बात होने की खबर सामने आई है। इसकी जांच ईडी कर रही है। ईडी का दावा है कि जेवर एक ही डिस्टिलर के यहां से मिले हैं। इसके अलावा एक आरोपी के घर से 20 लाख रुपए का कैश मिला है। जिसका ईडी ने दस्तावेजों में उल्लेख किया है।