No icon

24hnbc

लाखों लोग हर साल छोड़ रहे हैं भारत की नागरिकता अवैध तरीके से चले जाने वाले भी नहीं है कम

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 21 अप्रैल 2023। देश की संसद में सरकार ने स्वयं बताया कि 2021 में 163370 भारतीयों ने देश की नागरिकता छोड़ दी। 2022 में 225620 लोगों ने नागरिकता छोड़ी। 2011 के बाद 1600000 लो भारत की नागरिकता छोड़ चुके हैं। 2020 में जब कोविड तब भी 85256 लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि अमेरिका में घुसपैठ के जरिए पकड़े जाने वालों में सर्वाधिक 7720 लोग भारतीय मूल के थे, इनमें 272 महिलाएं और 591 नाबालिक हैं कुल 4620 भारतीयों को घुसपैठ करते हुए पकड़ा गया। भारत से अवैध तरीकों से अमेरिका में घुसने वालों में गुजरात के लोगों की संख्या ज्यादा है। यह बात तब सामने आई जब एक गुजराती परिवार के कुछ सदस्य अमेरिका में ठंड के कारण एक कंटेनर में फसकर जान गवा बैठे। अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने का काम मेक्सिको की सीमा से होता है। नेट पर उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि भारत से गुजरात के बाद सर्वाधिक लोग महाराष्ट्र से अवैध तरीके से अमेरिका जाते हैं। यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि महाराष्ट्र और गुजरात दोनों ही भारत में संपन्न और मॉडल स्टेट माने जाते हैं। अमेरिकी डाटा बताता है कि अवैध तरीके से भारतीयों के द्वारा घुसने पर औसतन $21000 वसूले जाता है। इसी तरह कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से घुस रहे छह भारतीय कुछ दिन पहले गिरफ्तार हुए थे गिरफ्तार लोगों की उम्र 19 से 21 साल के बीच थी। अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने पर 10 साल की सजा तक हो सकती है इतना जोखिम लेकर भी विश्व गुरु के नागरिक अमेरिका में घुसने कई लाख रुपए खर्च करते हैं हाल का ही एक समाचार है कि पंजाब के एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने लगभग 40 लाख रुपए की ठगी कर डाली थी और ठगने का पूरा मामला अमेरिका में अवैध तरीके से घुसा देने पर बना।