24hnbc
रेलवे मजदूर कांग्रेस द्वारा मजदूर दिवस में किया गया विशाल बाइक रैली का आयोजन
- By 24hnbc --
- Saturday, 30 Apr, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। रविवार को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में तपन चटर्जी, अध्यक्ष, SECRMC के नेतृत्व में बुधवारी बाजार कार्यालय से सुबह 07.00 बजे से बाईक रैली निकाली गई। सभी मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारीगण अपने कार्यकर्ताओं के साथ तकरीबन 300 वाहनो में 500 साथी सवार होकर मजदूर एकजुटता का परिचय दिया। मजदूर एकता जिंदाबाद, मज़दूर दिवस अमर रहे, वंदे मातरम के जोरदार नारों के साथ पूरे रेलवे परिक्षेत्र में रैली निकाली गई, जो प्रातः 7:00 बजे से मजदूर कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन, गार्ड लॉबी, बुधवारी बाजार, तितली चौक, डीआरएम ऑफिस, जोन मुख्यालय कार्यालय, रेलवे अस्पताल, तारबहार इंदिरा गांधी चौक, तारबहार रेलवे फाटक, कोचिंग कॉन्प्लेक्स, बीसीएन डिपो, ट्रैक मशीन, पीडब्ल्यूआई, सिग्नल ऑफिस से गुजरते हुए समापन 10 बजे पुनः मजदूर कांग्रेस कार्यालय, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में समाप्त हुआ। रैली को सफल बनाने के लिए मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष तपन चटर्जी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
रैली के पश्चात सभी साथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था मजदूर कांग्रेस के मुख्यालय कार्यालय में की गई थी एवं सभी ने एक दूसरे को मजदूर दिवस की बधाई दी।
इस रैली में मुख्य रूप से मंडल समन्वयक बी.कृष्ण कुमार, दिलीप स्वाइन, रवि ढल, पी.टी.राजू, जी.एस.आईच, मलेय सील, लोकनाथ पटेल, डी.डी.महेश, एम.डब्ल्यू.इस्लाम, आर.के.यादव, ए.कृष्णा राव, अनिरुद्ध, वेंकट, नागेंद्र वर्मा, अनंत अय्यर, अनिल रजक, गणेश रजक, छोटूराय चौधरी, रूपक दास एवं सभी शाखा के पदाधिकारीगण एवं सदस्य मौजूद थे। यह जानकारी मुख्यालय ब्रांच के अध्यक्ष जी मधुबाबू द्वारा दी गई।
गौतम बोंदरे की कलम से... .


