24hnbc
कहां गया कोल इंडिया का 30 हजार करोड़ कैश रिजर्व
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । दिल्ली के ऊर्जा मंत्री ने ताप विद्युत संयंत्र में कोयले की कमी का वक्तव्य क्या दिया केंद्र सरकार के सभी मंत्री कोयला कमी न होने पर भाषण देने लगे कोयले का संकट कितना गहरा था वह तो इसी बात से समझ आया जब केंद्र सरकार के 3-3 मंत्री दिल्ली से कोयला खदानों की वास्तविक स्थिति देखने निकल पड़े, किंतु इस बीच में कोई यह नहीं पूछ रहा है कि वर्ष 2015 में जिस कोल इंडिया के पास 40 हजार करोड़ का कैश रिजर्व था उसके पास आज10 हजार करोड का कैश रिजर्व है 30 हजार करोड़ कहां चला गया। साथ ही 2015 में जिस कोल इंडिया का एक शेयर ₹400 का था वह आज ₹200 क्यों है जबकि शेयर मार्केट में ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयर में इन दिनों तेजी देखी जा रही है। असल में सरकार का एक पूरा तंत्र कोल इंडिया को बर्बाद करने को उतारू है पहले कोल इंडिया का रिजर्व कैश खत्म कराया। कृतिम कोल संकट पैदा किया और बेशर्मी से 47 कोल ब्लॉक की नीलामी शुरू कर दी।


