स्कूल तो डायोसिस के है ही नहीं
केनिंग पर लगा दो पैन कार्ड रखने का आरोप
- By 24hnbc --
- Sunday, 17 May, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर,18 मई 2026।
भारत के ईसाई समाज के लिए बेहद सम्मानित मॉडरेटर परितोष केनिंग अपने नाम के अर्थ को ही नहीं समझ रहे हैं। परितोष का अर्थ होता है संतुष्टि कहा जाता है केनिंग महोदय के पास 400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है और वह दो पैन कार्ड रखते हैं। भारत में दो पैन कार्ड रखना गैर कानूनी है और यदि दो पैन कार्ड टैक्स चोरी की नीयत से रखा जाता है तो इस पर सजा भी हो सकती है। केनिंग पर दो पैन कार्ड रखने का आरोप हम नहीं उन्हें के समाज के बिशप जान अबेस्टीन लगा रहे हैं। वो कह रहा है कि कैनिंग के पास ADFPN2889M और, AEMCA0671D दो पैन कार्ड के नंबर हैं। दो पैन कार्ड होने का मामला अब पब्लिक डोमेन में है इस जानकारी से उन लोगों को बड़ा झटका लगा जो इस जानकारी को खुफिया बना कर केनिंग को अपनी मर्जी के अनुसार काम करने का दबाव बनाते रहे। छत्तीसगढ़ डायोसिस और छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के संदर्भ में बिशप अगस्टिन ने गंभीर आरोप लगाए। यूट्यूब के एक चैनल को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने 24 एचएनबीसी के इस आप को सही कहा कि छत्तीसगढ़ के स्कूल छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के पास नहीं है। समिति की संपत्तियों का मर्जन समिति में नहीं किया जा सकता। एक्ट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। पूरे स्कूल आज भी नागपुर डायोसिस के अंतर्गत हैं जो एक चैरिटी वाले ट्रस्ट है। कल्याणार्थ ट्रस्ट की संपत्ति समिति को कैसे प्रदान की जा सकती है।
असल में ईसाई समाज के भीतर निपटाओ और निपटाओ का बड़ा खेल चल रहा है। छत्तीसगढ़ डायोसिस के दो पदाधिकारी ने पहले पीसी सिंह फिर बीके नायक और एसके नंदा के खिलाफ देश की कई जांच एजेंसियों के पास शिकायत की पीसी सिंह जेल गए बीके नायक फरार है और अब बारी केनिंग की डायरेक्ट इनकम टैक्स रायपुर के पास 24 जनवरी 2024 को मिस्टर जयदीप रॉबिंसन सचिन छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड और सो कॉल्ड पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी होल्डर यूसीएमएस के खिलाफ गंभीर शिकायत है।
इस दो पेज की शिकायत में डायोसिस और एजुकेशन बोर्ड की करतूतो का खुलासा है। अब केनिंग का मामला लगता है छत्तीसगढ़ डायोसिस के पदाधिकारियों के खिलाफ जांच की गति तब तक धीमी रहेगी जब तक वे अपनी बची हुई संपत्ति सरकार के समक्ष अर्पित न कर दें।


