No icon

24hnbc

सुपारी किलिंग क्लब की राजनीति में फिर आया उबाल

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 फरवरी 2026। 
प्रेस क्लब में एक बार फिर आरोपो का सिलसिला शुरू हुआ है आरोप एक सुपारी कीलिंग के किरदार की परिसर में उपस्थित को लेकर है। क्लब को पहले नवग्रह शांति पाठ करना चाहिए या फिर क्षमा पर्व के दिन प्रायश्चित अथवा अपने गलत कर्मों की क्षमा मांगनी चाहिए। यदि ऐसा होता है तो सबसे पहले क्षमा मांगेंगे जिन्होंने गलतियां शुरू की ऐसे में केवल उन पदाधिकारीयों की गलतियों का जिक्र से बचा जाएगा जो दिवंगत हो गए। 
आज जो आरोप चर्चा में है उससे बड़े आरोप तब लगे जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 307 का मामला दर्ज हुआ घटना स्थल इंदु चौक और जो अभियुक्त 307 में अंदर गए ये उनमें से एक प्रेस क्लब का न केवल सदस्य था बल्कि एक पदाधिकारी का खासम खास था। 420 का एक प्रकरण तो एक वरिष्ठ सदस्य ने तो सहकारी समिति के पदाधिकारी पर एफआईआर भी दर्ज कराई थी और ये नेता क्लब के भी पदाधिकारी रहे। कबाड़ के धंधे से संलग्न कई नाम क्लब में सदस्य बताए जाते हैं सदस्य बनने के प्रयास रत और मुखर कितने नेता अन्य विवादित कर्म से सुर्खियों में रहे। एक बार फिर से क्लब की राजनीति में उबाल है जैसे अवगुण समाज में इन दोनों स्थान पा रहे हैं उन अवगुणों को प्रेस क्लब कैसे इंकार कर सकता है। आखिर हम दर्पण ही तो हैं।