No icon

24hnbc

चूल्हा बता रहा है सब ठीक नहीं है

24hnbc.com
बिलासपुर, 1 अप्रैल 2026। 
प्रधानमंत्री ने सीएम को बोला सब ठीक है, सीएम ने कलेक्टर को बोला सब ठीक है, नहीं कलेक्टरों ने पत्रकारों को बोला सब ठीक है सब जानते हैं सब ठीक नहीं है और समझदारों ने सब ठीक नहीं है की आदत बनाने के लिए वैकल्पिक उपकरणों पर हाथ आजमाना चालू कर दिया किसी ने माइक्रो ओवन, इंडक्शन, क्वाईल ( हीटर), का बटन दबाया तो किसी ने सौर ऊर्जा का चूल्हा ऐसे कॉलोनी क्षेत्र जहां पर अभी भी लकड़ी का इंतजाम है। पेड़ की सूखी कहानी खुद का घर है दीवाल काली हो जाएगी की चिंता नहीं है। उन्होंने चूल्हा सुविधा लिया है और उन्हें प्रतीकात्मक जवाब दिया है जो ट्रंप की जीत और फिर नेतनयाहू हो के लिए हवन कर रहे थे। घर की फेंसिंग के अंदर चूल्हा जलाकर उन्हें भी जवाब दिया जिन्होंने स्वच्छ ईंधन के नाम पर जिले में उज्जवला के 240000 कनेक्शन बांट दिया।