24hnbc
क्या लीड थी, कि 3 दर्जन से अधिक सिपाहियों के साथ साहब ने दी दबिश, रहें खाली हाथ
24Hnbc.com
बिलासपुर, 15 अप्रैल 2026।
मस्तूरी गोली कांड के फरार आरोपियों के घर रात एक और तीन बजे पुलिस के तीन दर्जन से ज्यादा सिपाही और अधिकारियों ने दबिश दी। दोनों फरार आरोपी घर पर नहीं मिले आखिर बिलासपुर पुलिस के पास ऐसी कौन सी लीड थी जिसके कारण वे आधी रात को फरार आरोपियों के घर पहुंचे। और खाली हाथ वापस आए । दो-तीन दिन पूर्व ही केंद्रीय जेल बिलासपुर में मस्तूरी गोलीकांड के आरोपितों का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो को देखकर लगता है कि मुलाकातीयों ने इसे बनाया है तो सीधी सी इसकी जिम्मेदारी जेल के प्रहरियों की है जो मुलाकात के पहले मुलाकातीयो का मोबाइल गेट पर जमा करवाता है। हाल ही में बिलासपुर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है बताया जाता है कि गिरफ्तार युवक ने पुलिस के सामने वह कहां से हथियार लता था और किसे देता था यह राज उगला। और यही वह लीड थी जिसके आधार पर पुलिस बड़ी संख्या में दोनों फरार आरोपियों के घर पहुंच गए। जिस तरह अलमारी की तलाशी ली गई है लेटरिंग बाथरूम के कमबोड तक चेक किए गए हैं। उससे लगता है कि वे आदमी नहीं सामान की तलाश कर रहे थे।
दूसरा लीड फरार आरोपी का एक पुराना मोबाइल नंबर अचानक जिंदा हो गया और इस नंबर के एक्टिव होते ही जांच एजेंसी को लगा कि फरार आरोपी मिल गया। दोनों लीड गलत निकली 5 महीने से अर्थात गोली कांड के दिन से ही बिलासपुर पुलिस के हाथ खाली हैं।


