No icon

24hnbc

अखाड़ों में हनी और मनी का यह कैसा खेल

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 मार्च 2026। 
आरोप प्रत्यारोप से यह तो तय हो गया कि सनातन धर्म के महामंडलेश्वरों की दुनिया बेहद रंगीन है। शंकराचार्य पर लगे आरोपों के बाद अब यह छिछालेदार उज्जैन में हो रही है। यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस बार का कुंभ उज्जैन में ही होना है। मंदाकिनी पुरी पूर्व महामंडलेश्वर ने चार धाम मंदिर उज्जैन के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद पर यौन शोषण के आरोप लगाए। 
भक्तों ने कहा कि मामला हनी ट्रैप का है इससे यह तो सिद्ध हो गया कि स्वयं को सन्यासी कहने वाले संत पैसा और सेक्स के पीछे दौड़ते हैं। तभी तो हनी ट्रैप का शिकार होते हैं। रवींद्र पुरी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पर मंदाकिनी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि आश्रम और मठ के अंदर अय्याशी और चीर हरण का साम्राज्य फैल रहा है। उज्जैन के महाकाल थाना में एक महामंडलेश्वर ने घनश्याम पटेल और साध्वी मंदाकिनी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का शिकायत दर्ज कराया। घनश्याम पटेल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। मंदाकिनी रहती है कि बहुत से महामंडलेश्वर असल में गृहस्थ है। पुलिस ने 8 मार्च को दत्त आश्रम पर छापा मारा, इस बीच निरंजन अखाड़े के सुरेश्वरानंद ने चमन बेल मंडी थाने में मंदाकिनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई की उसने उन्हें महामंडलेश्वर बनाने के एवज में 7.50 लाख रुपए की ठगी कर ली, इसी तरह जयपुर के नर्मदा शंकर यह भी महामंडलेश्वर हैं। ने शिकायत दर्ज कराई की मंदाकिनी ने उन्हें 890000 से ठग लिया। इन दो शिकायतों से फिर सिद्ध होता है कि कथित सन्यासियों के पास माल तो बहुत है। 2016 के सिंहस्थ में साध्वी मंदाकिनी का पट्टा अभिषेक हुआ था उसे समय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वयं मौजूद थे अब मंदाकिनी से उनका पद छीन लिया गया है। यहां यह स्पष्ट समझा जाए कि साध्वी मंदाकिनी बॉलीवुड वाली नहीं है।