No icon

24hnbc

नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में छत्तीसगढ़ की भी रही हिस्सेदारी

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 फरवरी 2026।
नेशनल इंटीग्रेशन यूथ केम्प का आयोजन पंजाब के लेहरागागा स्थान पर हुआ नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के तहत इसे प्रायोजित किया गया था। छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, जम्मू एंड कश्मीर वह अन्य एक दर्जन राज्य के 350 युवाओं ने शिद्दत की की टीमों ने भाग लिया। 
2 फरवरी से 7 फरवरी तक इस कैंप का आयोजन शिवा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सभी युवाओं के रुकने का प्रबंध था अलग-अलग राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा आयोजकों ने आसपास के क्षेत्र में श्रमदान और मेडिकल कैंप भी आयोजित कराई। 
अमृतसर के गोल्डन टेंपल के साथ ही युवाओं को बांधा बॉर्डर भी भ्रमण कराया गया। बिलासपुर के रमन विश्वविद्यालय से और रायपुर के रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय से भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ की टीम के नेतृत्व प्रखर दुबे ने किया।