No icon

24hnbc

गुजरात का मसीही समुदाय का स्कूल शासन के हवाले:बिलासपुर के स्कूलों का भी वही हाल

24hnbc.com
बिलासपुर, 17 दिसंबर 2025।
गुजरात के अहमदाबाद स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल को राज्य शासन ने घोर लापरवाही और लीज़ शर्तों के उल्लंघन के चलते शासकीय अभिरक्षा में ले लिया है। प्रशासन के अनुसार जिस संस्था को 99 वर्षों की लीज़ दी गई थी, उसकी जगह किसी अन्य संस्था द्वारा स्कूल का संचालन किया जा रहा था, जो नियमों के विपरीत पाया गया।
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि लीज़ की शर्तों का पालन न होने और जवाबदेही तय न होने के कारण यह कड़ा कदम उठाया गया है। शासन का स्पष्ट रुख है कि लीज़ पर दी गई भूमि का उपयोग केवल निर्धारित संस्था द्वारा ही किया जा सकता है।
इसी तरह की स्थिति छत्तीसगढ़ में भी सामने आ रही है। बिलासपुर में मिशन की भूमि क्रिश्चियन वुमन बोर्ड ऑफ़ मिशन (CWBM) के नाम दर्ज है, लेकिन आरोप है कि वहां अनाधिकृत रूप से अनरजिस्टर्ड चर्च ऑफ़ नॉर्थ इंडिया, डायोसीज़ ऑफ़ छत्तीसगढ़ द्वारा संचालन किया जा रहा है। नियमों के अनुसार, लीज़ की भूमि पर केवल CWBM ही स्कूल या अन्य संस्थान चला सकता है, वह भी वैध माइनॉरिटी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद।
स्थानीय जानकारों का कहना है कि यदि लीज़ शर्तों का उल्लंघन सिद्ध होता है, तो नियमों के तहत संबंधित भूमि को शासन द्वारा अपने अधीन लिया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस दिशा में शिक्षा बोर्ड स्तर पर कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि लीज़ उल्लंघन के मामलों में आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक हित और नियमों की मर्यादा बनी रहे।