24hnbc
फिल्टर काफी जो है परंपरा, यह बाजार मूल्य से ऊपर
24hnbc.com
बिलासपुर, 7 मई 2026।
रेस्टोरेंट बिजनेस में यदि कॉफी की महक परंपरा का किसी ने सम्मान किया तो वह है काफी हाउस और सीधे शब्दों में कहे तो इंडियन कॉफी हाउस हम काफी के महक परंपरा और उसकी लाज रखने के लिए इस सहकारी समिति को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। इस परंपरा पर उन्होंने महंगाई की मार वैसी नहीं पढ़ने दी जैसी वे डाल सकते थे। गैस के दामों मे अप्रत्याशित उछाल, दूध के बढ़ते दाम के बावजूद इंडियन कॉफी हाउस की फिल्टर कॉफी अभी 36 रुपए में उपलब्ध है। कुछ दिन पूर्व इसके दाम ₹32 रुपए थे।
हमने इंडियन कॉफी हाउस के मैनेजर से जब पूछा कि इस दम को सीधा ₹40 क्यों नहीं करते आखिर आप एक कप कॉफी के पीछे ग्राहक को पीने का पानी, कुर्सी टेबल, पंखा, एयर कंडीशन और असीमित समय बैठने के लिए देते हैं तो जो उनका जवाब था उसने बता दिया कि कॉफी हाउस के लिए फ़िल्टर काफी प्रोडक्ट नहीं एक ऐसी परंपरा है जिससे यादें जुड़ती चली जाती है। उन्होंने कहा कि फिल्टर कॉफी पीने वाला व्यक्ति हमारे परिवार का वो हिस्सा है जिसने 10, 20, 30 नहीं कहीं-कहीं तो 70 , 80 साल से हमारा हाथ थाम रखा है। हमारे फिल्टर कॉफी परिवार के सदस्य ऐसे भी हैं जिन्होंने 16,17 साल की उम्र में यहां आना प्रारंभ किया और आज वह 70 साल के हैं तब भी आते हैं। तो हमारा भी यह कर्तव्य है कि हम फिल्टर काफी को बाजार का प्रोडक्ट न मानकर कॉफी हाउस के परंपरा मन और परंपरा बाजार मूल्य से ऊपर है।


