No icon

24hnbc

सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा करने वाले विभाग के मुखिया को एक अदना सा एसी नहीं नसीब

24Hnbc.com
बिलासपुर, 15 अप्रैल 2026। 
राज्य सरकार और शासन की सभी योजनाओं को चमकाकर प्रस्तुत करने का काम जन संपर्क विभाग का है। जिला बिलासपुर के पुराना कंपोजिट भवन के प्रथम तल पर संयुक्त संचालक जनसंपर्क का कार्यालय है। बिलासपुर में सत्ताधारी पार्टी के वीआईपी नेता के दौरे कार्यक्रमों को यही से कवर किया जाता है। एक चुभने वाली बात यह है कि संयुक्त संचालक के कार्यालय में ना तो एसी है और ना ही कुलर 40, 42 डिग्री सेल्सियस टेंप्रेचर पर सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा करने के लिए इस विभाग का पूरा अमला अपने मुखिया के साथ रात दिन एक करता है। तत्काल फोटो प्रदान करना और ऑफिस जाकर उसका समाचार प्रेषित करना , पर दफ्तर में एक एसी नहीं.... जबकि संयुक्त संचालक के मुकाबले तहसीलदार, और टीआई जैसे कई पद है जिनके दफ्तरों में आलीशान डेकोरेशन और दो टन के एसी लगे हुए हैं। जनसंपर्क विभाग के मंत्री स्वयं आदरणीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी हैं। जिनके नेतृत्व में पूरा छत्तीसगढ़ साय साय विकास कर रहा है ऐसा दावा जनसंपर्क विभाग ही करता है। पर इस विभाग के संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी के कार्यालय कक्ष में ना तो कुलर है ना ही एसी....।
यहां एक बात ध्यान देने योग्य है कि कुछ ही दिन पूर्व बिलासपुर प्रेस क्लब के पुराने भवन का नई साज सज्जा के साथ एक बार फिर से उद्घाटन हुआ। इस भवन में कई नये एसी लगे हैं। 30 लाख से अधिक की धनराशि खर्च हुई है। और यह पूरा धन राज्य सरकार ने ही दिया है। ऐसे में क्या राज्य सरकार का यह फर्ज नहीं बनता कि वह संयुक्त संचालक जनसंपर्क विभाग के कक्ष में एक एसी के लिए बजट की व्यवस्था करें। आखिर सीएम, डिप्टी सीएम और केंद्र सरकार के राज्य मंत्री इसी विभाग से तो अपने समाचारों का प्रसारण करते हैं।