24hnbc
मानव अधिकार आयोग बसों पर सख्त, छत्तीसगढ़ बेसुध
- By 24hnbc --
- Saturday, 29 Nov, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 30 नवंबर 2025।
लग्जरी दिखने वाली स्लीपर बस की डिजाइन पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है और सार्वजनिक परिवहन बसों की असुरक्षित डिजाइन पर निंदा व्यक्त की। छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर से बिलासपुर, जयपुर, कांकेर, बैलाडीला के बीच दर्जनों स्लीपर बस चलती है। पर इनमें से अधिकांश निर्धारित डिजाइन को पूरा नहीं करती। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को अपने ऊपरी पैसे से मतलब है। दफ्तर में सब काम दलाल कर लेते हैं। बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में सेंट्रल पॉइंट के सामने सुबह से दर्जनों स्लीपर लग्जरी बस खड़ी रहती है। अंदर घूमने पर पता चलता है रेक, फायर, एमरजैंसी एग्जिट तोड़ने के लिए हथोड़ा जैसी सामान्य उपकरण भी बस के भीतर नहीं है। चेचिस की लंबाई निर्धारित माप से ज्यादा है यात्री और ड्राइवर के बीच संवाद हीनता यात्री टिकट के ऊपर इंश्योरेंस का कोई व्यवस्था नहीं पर जब तक कोई बस बड़ी दुर्घटना का शिकार नहीं होगी तब तक मापदंड रहित बस दौड़ती रहेंगी।
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)


